Omicron New Variant BA2
Covid19 : कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus pandemic) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) ने सबसे ज्यादा बुरा हाल किया हुआ है। इन दिनों ओमीक्रोन पूरे उफान पर है और दूर-दूर तक इसके कम होने की कोई आस नजर नहीं आ रही है। इस बीच ओमीक्रोन के सब-वेरिएंट (Omicron subvariant) बीए.2 ( BA.2) का पता चला है, जिससे एक बार फिर खतरे की घंटी बज गई है।
ओमिक्रोन के बीए.2 (BA2) वैरिएंट का सबसे पहला मामला 6 दिसंबर 2021 को दर्ज किया गया था। उस वक्त सबसे अधिक केस 146 ब्रिटेन के लंदन से सामने आए थे। वहीं लगभग 40 देशों में इसका पता चला है। डेनमार्क में इसके सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार अभी तक यह साबित नहीं हुआ है कि बीए.2 ओमिक्रोन से ज्यादा घातक है या नहीं। यूकेएचएसए के मुताबिक ओमिक्रोन की तुलना में यह नया वेरिएंट रफ्तार पकड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीए.2 का कोई खास म्यूटेशन नहीं है। इसकी वजह से इसे डेल्टा वेरिएंट से अलग किया जा सकता है।
UKHSA के अनुसार यह वैरिएंट भारत, स्वीडन और सिंगापुर सहित 40 देशों में फैल चुका है। लेकिन सबसे ज्यादा इसे डेनमार्क में पाया गया है, जहां जनवरी के दूसरे हफ्ते में 45 फीसदी मामले ओमिक्रॉन बीए.2 के होने की आशंका है। यहां के स्टेट सीरम इंस्टीट्यूट में अध्ययनकर्ता आंद्रेस फोम्सगार्ड का दावा है कि ओमिक्रॉन बीए.2 में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को तोड़ने की क्षमता भी ज्यादा हो सकती है। इसीलिए इसके तेजी से फैलने की आशंका है।
- VIA
- Samachar Darpan News
- SOURCS
- news
-
03/19/2025 627 -
11/03/2024 629
FEATURED NEWS
POLITICS




LEAVE A COMMENT